फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delhi faizabad express will run on time

फैजाबाद एक्सप्रेस के रद्द होने के बारे में ये बोले अधिकारी

Mon, 02 May 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 02 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
delhi faizabad express will run on time
फैजाबाद पहुंची ट्रेन - फोटो : amar ujala

हादसे का शिकार हुई दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस सोमवार सुबह सुबह 9.45 बजे पहुंची फैजाबाद जंक्शन पहुंची। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात 9:05 बजे गढ़मुक्तेश्वर और कंकाठेर स्टेशन के बीच अल्लाबक्शपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

जानकारी के मुताबिक कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से अलग हुए चार एसी कोच समेत आठ डिब्बे काफी दूर तक घिसटने के बाद पलट गए। ‌

इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। ट्रेन हादसे में फैजाबाद के भी कई लोगों को चोट आई है। हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।

रद्द होने के संबंध में ये बोले अध‌िकारी

delhi faizabad express will run on time
स्टेशन पर जानकारी लेते यात्री - फोटो : amar ujala

हादसे के बाद ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे लखनऊ से मंगवाए जा रहे हैं ट्रेन रद्द नहीं होगी।

फैजाबाद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विवेक ने बताया कि फैजाबाद एक्सप्रेस पूरी 19 बोगी के साथ रात में दिल्ली 9:45 बजे रोज की तरह रवाना होगी। 

क्षतिग्रस्त चारों एसी को बोगी, दो स्लीपर, एक जनरल व एक लगेज की जगह इतनी ही अतिरिक्त बोगी लखनऊ से मंगाई जा रही है। 

सभी आरक्षण कोच व सीटिंग प्लान यथावत रहेंगें। ट्रेन की विधिवत जांच-पड़ताल इंजीनियरिंग महकमा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed