फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delhi faizabad express train accident

दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस हादसा, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 02 May 2016 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
delhi faizabad express train accident
train aacident garh - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस (14206) रविवार रात 9:05 बजे गढ़मुक्तेश्वर और कंकाठेर स्टेशन के बीच अल्लाबक्शपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से अलग हुए चार एसी कोच समेत आठ डिब्बे काफी दूर तक घिसटने के बाद पलट गए। 

विज्ञापन


इनमें चार एसी, 3 नॉन एसी और एसएलआर का कोच भी शामिल है। 100 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि ट्रैक घुमावदार होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी, वरना हादसा और भी भयानक हो सकता था। दुर्घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई है। इस दुर्घटना में लखनऊ और आसपास के क्षेत्र के कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर-05278-220284 जारी किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रेन में फंसे यात्रियों को एसी कोच के शीशे तोड़कर बाहर निकालने का काम देर रात 12:20 बजे तक जारी था। इसके चलते पदमावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस व सीतापुर-दिल्ली एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गाजियाबाद में ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर उन्हें मेरठ-टपरी के रास्ते मुरादाबाद भेजा गया। उधर, इंजीनियरिंग टीम ट्रैक की मरम्मत और कोचों को हटाने के काम में जुट गई है।

हादसा गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट के बीच अल्लाबक्शपुर गांव के पास हुआ। दिल्ली से फैजाबाद जाने वाली दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस गढ़मुक्तेश्वर के नजदीक काशन पर गुजारी जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। 

एक्सीडेंट की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो तुरंत मुरादाबाद से एआरटी मौके पर पहुंची। कई कोच मुरादाबाद-गाजियाबाद लाइन पर पलटने के कारण मुरादाबाद-दिल्ली रूट भी बाधित हो गया। ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक चलती ट्रेन में अचानक जोर से झटका लगा और कोच पलट गए।

बाहर निकलने में कई यात्री घायल

delhi faizabad express train accident
द‌िल्ली फैजाबाद ट्रेन हादसा - फोटो : amar ujala

बाहर निकलने की होड़ में भी कई यात्री घायल हो गए। महिलाएं और बच्चे चीखने लगे। पास ही मौजूद टोल प्लाजा के कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। घायलों को गढ़, हापुड़, गजरौला के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया है।

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अफसर और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात जीएम एके पूठिया भी मौके पर पहुंच गए थे। उधर, रात करीब 10:20 बजे ट्रेन के अगले हिस्से को आगे रवाना कर दिया गया था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी इसी ट्रेन में सवार थे।

सीनियर डीसीएम पुष्प राज हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि दुर्घटना पटरी के चटकने के कारण हुई। वहीं मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम संजीव मिश्रा के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही एआरटी और सीनियर अफसरों को मौके पर भेजा गया। हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है। अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे के सभी विभाग मिलकर ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed