Kejriwal on Kumar Vishwas: केजरीवाल ने कुमार विश्वास को लेकर किया तंज, बोले- मोदी जी सारी एजेंसी हटाइए, वो आपको बता देगा कौन आतंकवादी है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कवि कुमार विश्वास द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। विश्वास ने उन पर पंजाब चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी लोगों से मदद लेने का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कवि व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सारी एजेंसियों के छापे पड़वाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है। मोदी जी सारी एजेंसियों हटाइए और उस कवि को रखिए। वह बताएंगे कि कौन आतंकवादी है। कुमार विश्वास ने उन पर पंजाब चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी लोगों से मदद लेने का आरोप लगाया था।
केजरीवाल ने सोमवार को लखनऊ के रिफा-ए-आम क्लब कैसरबाग में जनसभा को सम्बोधित किया और विधानसभा चुनाव में लखनऊ की विधानसभाओं में चुनावी मैदान में उतरे AAP प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर वो केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी स्कूलों में 12 हजार नए कमरे बनाकर तैयार किये हैं। शानदार कमरे इलेक्ट्रॉनिक ब्लैक बोर्ड, स्कूलों में लिफ्टें लगी है शानदार लेबोरेट्री है, बड़े बड़े हाल है ऑडीटोरियम है सरकारी स्कूलों में। पिछले सात साल में हमने 20 हजार कमरे बनाए हैं। पूरा देश की सारी सरकारें मिला लो किसी ने सारी राज्य और केन्द्र सरकार सात साल में किसी ने 20 हजार कमरे नहीं बनाए दिल्ली में हमने 20 हजार कमरे बना दिये। 400 नए स्कूल बना दिये। योगी जी ने पांच साल में कितने स्कूल बनाए हैं पूरे यूपी में। कोई कॉलेज बनाया हो। कोई यूनिवर्सिटी हमने दिल्ली में तीन नई यूनिवर्सिटी बनाई है। कोई अस्पताल बनाया हो। दिल्ली में हमने पांच साल में पांच सौ से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाया। यहां कोई डिस्पेंसरी या अस्पताल बनाया हो किसी गांव में। नौकरी कितने बच्चों को दी। दिल्ली में हम लोगों ने 10 लाख बच्चों का नौकरियां दी हैं। यूपी का बजट पांच लाख करोड़ है। कोई स्कूल नहीं बनाया, काई अस्पताल नहीं बनाया, कोई यूनिवर्सिटी नहीं बनाई आखिर ये पैसा जा कहां रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ये राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अमित शाह और मोदी चारों मिलकर कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी है। खूब जोर जोर से कह रहे हैं केजरीवाल आतंकवादी है। मैं आतंकवादी हूं भाईसाहब।
इन लोगों ने पिछले पांच सालों से केंद्र में मोदी का राज है यूपी में योगी जी का राज है प्रदेश में। 70 साल से देश में कांग्रेस और बीजेपी का ही राज रहा है। इनके 70 साल राज करने के बाद भी इनके पास एक काम गिनाने को नहीं। अगर काम गिनाने को होता तो केजरीवाल को आतंकवादी नहीं कहते। एक काम नहीं किया मोदी ने पांच साल में, योगी जी ने एक काम नहीं किया। कांग्रेस ने 70 साल में एक काम नहीं किया। अब इनको वोट मांगने के लिए केजरीवाल आतंकवादी है कहना पड़ रहा है। बताओ कोई आतंकवादी स्कूल बनवाता है कोई आतंकवादी अस्पताल बनवाता है। कोई आतंकवादी बच्चों की पढ़ाई करवाता है। कोई आतंकवादी बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाता है। कोई आतंकवादी शहीद सैनिकों को एक एक करोड़ रुपये देता है। कह रहे हैं केजरीवाली आतंकवादी है।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने मेरे घर और दफ्तर पर सीबीआई की रेड डलवाई, मेरे घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड कराई। ईडी, रॉ और दिल्ली पुलिस की रेड करा ली। सारी रेड करा ली मेरे ऊपर तो मैंने उनसे पूछा कि कुछ मिला। तो मोदी ने जी बोले कि एक कवि है वो बता रहा था गाजियाबाद में काई कवि कह रहा था कि केजरीवाल आतंकवादी है। उसके सपने में आया था कि सात साल पहले मै उस कवि को कह रहा था कि मैं भारत के दो टुकड़े कर दूंगा और एक टुकड़े का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। मैंने पूछा कि मोदी मैं कहां भारत के दो टुकड़े कर दूंगा आपकी ईडी को नहीं पता चला आपकी रॉ को नहीं पता चला सीबाई और इनकम टैक्स को नहीं पता चला। मैंने कहा कि ये बंद कर दो सारी ऐजेंसी उस कवि को ही रख लो। वही बता दिया करेगा सपने में क्या आ रहा है ओर क्या नहीं आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मैंने सुना प्रधानमंत्री आकर बोले देश में जो साइकिल चलाते है वो सब आतंकवादी है। ये गरीबों पर चोट है। गरीबों को प्रधानमंत्री जी आतंकवादी बोल रहे हैं। साइकिल वालों जब बटन दबाने जाओ तब बता देना कि भाजपा वाले आतंकवादी है या साइकिल वाले आतंकवादी हैं। मैं बताता हूं मामला क्या है आतंकवादी दो तरह के होते हैं एक वो जो जनता को डराता है और दूसरा वो जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजरीवाल वो आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। वो शोले पिक्चर में डायलॉग है ना जब सौ-सौ मील तक कोई भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा। मैं भगत सिंह का चेला हूं। भगत सिंह ने अंग्रेजों में खौफ पैदा कर रखा था। भगत सिंह का नाम सुनते थे अंग्रेज तो उनको नींद नहीं आती थी। अंग्रेज भगत सिंह को आतंकवादी कहते थे। आज इन सारे भ्रष्टाचारियों को मेरे नाम से नींद नहीं आती मैं सपने में आता हूं तो डर के उठ खड़े होते हैं अब ये सारे भ्रष्टाचारी मिलकर मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं।