फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Blast: Parvez fled home after Dr. Adil was arrested; ATS interrogates land seller

Delhi Blast : डॉ. आदिल के गिरफ्तार होते ही घर से भागा था परवेज, जमीन बेचने वाले से एटीएस ने की पूछताछ

Thu, 13 Nov 2025 09:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 09:34 PM IST
सार

यूपी एटीएस जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े छह डॉक्टरों सहित अन्य संदिग्धों की पूछताछ के लिए श्रीनगर और दिल्ली जाएगी। जांच में स्लीपिंग माड्यूल, फायनेंसर और जेल में बंद आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। आईबी और गृह मंत्रालय भी छानबीन में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Blast: Parvez fled home after Dr. Adil was arrested; ATS interrogates land seller
डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवेज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश भर में आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल की सक्रिय सदस्य डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवेज तीन दिन से अपने घर से गायब था। उसके मड़ियांव स्थित आवास पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस के छापे में इसके सुराग मिले हैं। एजेंसियों को शक है कि सहारनपुर से डॉ. आदिल की गिरफ्तारी होने की सूचना मिलते ही डॉ. परवेज हड़बड़ी में अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि छोड़कर भाग गया था, हालांकि बाद में उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस ने शाहीन और परवेज के कई रिश्तेदारों और करीबियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कश्मीर निवासी कितने डॉक्टर यूपी में नौकरी अथवा पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि उनकी गतिविधियों को परखा जा सके। 
विज्ञापन


इसी वजह से मेडिकल एजूकेशन वाले कई अल्पसंख्यक संस्थान एजेंसियों के राडार पर आ चुके हैं। इन संस्थानों से इससे संबंधित डाटा जुटाया जा रहा है। अधिकारियों का अनुमान है कि 200 से अधिक कश्मीरी नागरिक यूपी में नौकरी या अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन मालिक, गवाह से पूछताछ

दूसरी ओर एटीएस ने परवेज को जमीन बेचने वाले मड़ियांव निवासी इश्तियाक से आज गहन पूछताछ की। इसके अलावा जमीन की रजिस्ट्री होने के दौरान गवाही देने वाले फैजान नामक युवक को भी एटीएस मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की गई है। एटीएस को दूसरे गवाह की भी तलाश है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शाहीन और परवेज पर फोकस

सूत्रों की मानें तो यूपी एटीएस अपनी जांच को डॉ. शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज पर केंद्रित कर कदम बढ़ा रही है। खासकर डॉ. परवेज के मोबाइल पर मिले कई नंबरों को चिन्हित करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। फिलहाल एटीएस को अभी तक पूछताछ में किसी के संदिग्ध होने का सुराग नहीं मिला है, जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है।

जमात-ए-इस्लामी पर भी नजर

वहीं दूसरी ओर एटीएस जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के यूपी कनेक्शन को भी खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस संगठन से जुड़े कौन से लोग यूपी में आते रहते है और कहां पर ठहरते हैं। इस संगठन के यूपी में पैर पसारने की आशंका के दृष्टिगत एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed