फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Blast: Colonists say Dr. Parvez didn't talk much to people; gathering in Khandari market

Delhi Blast : कॉलोनी वाले बोले-लोगों से ज्यादा बात नहीं करते थे डॉ. परवेज; खंदारी बाजार में लगा रहा मजमा

Tue, 11 Nov 2025 08:30 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 08:30 PM IST
सार

लखनऊ में एटीएस की टीम पहुंची। यहां उन्होंने परवेज के करीबियों के बारे में भी पता लगाया। सूत्रों का कहना है कि एक टीम ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में परवेज के साथियों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
Delhi Blast: Colonists say Dr. Parvez didn't talk much to people; gathering in Khandari market
शाइन अंसारी व परवेज के पिता सईद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सगे भाई बहन डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के घर पर छापेमारी के बाद मोहल्ले में हर कोई हैरान है। आईआईएम रोड स्थित परवेज के मकान के बाहर एटीएस के जवानों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। काफी देर बाद कॉलोनी के लोग बाहर निकले और मामले की जानकारी मिलते ही हैरान रह गए।

विज्ञापन


परवेज के पड़ोसी इमरान बेग ने बताया कि एक साल पहले तक परवेज के पिता सईद भी साथ में रहते थे। हालांकि, बाद में वह खंदारी बाजार स्थित मकान में रहने लगे। परवेज की पत्नी बिहार में रहती हैं। परवेज की 13 साल की बेटी है। बताया गया कि पत्नी के बार-बार कहने पर भी परवेज उसके साथ रहने बिहार नहीं जाता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि परवेज ज्यादा बातचीत नहीं करता था। वह ज्यादातर फोन पर बात करते दिखाई देता था। एटीएस परवेज के कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के साथियों के बारे में छानबीन

एटीएस परवेज के करीबियों के बारे में भी पता लगा रही है। सूत्रों का कहना है कि एक टीम ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में परवेज के साथियों से भी पूछताछ की है। परवेज हार्ट का डॉक्टर है।  एटीएस को परवेज के घर से कुछ दस्तावेज मिले हैं। एटीएस लैपटाप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। यह पता लगाया जाएगा कि परवेज ने लैपटाप से कोई डाटा तो नहीं हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छतों से देखते रहे लोग, नहीं निकले बाहर

खंदारी बाजार स्थित सईद के मकान के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रही। एटीएस और जम्मू कश्मीर की पुलिस को देखकर लोग घर से बाहर नहीं निकले। महिलाएं छतों से झांकती नजर आईं। पड़ोसियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से कैसरबाग पुलिस को सईद के घर के बाहर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed