फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister Rajnath Singh will be in the city on a three-day visit from tomorrow.

Lucknow News: कल से तीन दिवसीय दौरे पर शहर में रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Fri, 10 Apr 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh will be in the city on a three-day visit from tomorrow.
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर शहर आ रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान रक्षा मंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सोमवार को दिल्ली वापस जाएंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि रक्षा मंत्री शनिवार को दोपहर 3:20 बजे पर लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगे और सीधे कालिदास मार्ग स्थित अपने । आवास जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे वह गोमतीनगर के विवेक खंड दो स्थित टंकी वाला पार्क में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:45 बजे पर कैंट स्थित सूर्या प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रविवार शाम पांच बजे गोमती नगर के एक निजी स्कूल में वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम छह बजे वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लालजी टंडन फाउंडेशन की ओर आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सोमवार को सुबह 9:30 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के बाद रक्षा मंत्री दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed