फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister Rajnath Singh press conference on vote chori allegation in Lucknow.

यूपी: रक्षामंत्री का राहुल गांधी पर हमला, बोले- नौजवानों की ऊर्जा को अराजकता बढ़ाने में लगा रहे हैं

Fri, 16 Oct 2026 10:31 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 16 Oct 2026 10:31 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और अपनी नाकामी का दोष चुनाव आयोग पर मढ़ रही है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh press conference on vote chori allegation in Lucknow.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुए घटनाक्रम गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नौजवानों की ऊर्जा को अराजकता बढ़ाने में लगा रहे हैं। वो बांग्लादेश की तरह हिंसा करके रिजीम चेंज करने की बात कर रहे हैं। उनका निशाना एसआईआर और ज्ञानेश कुमार नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करना इनका एजेंडा है। वो बांग्लादेश की तरह हिंसा फैलाकर रिजीम चेंज करने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि लोकतंत्र अराजकता फैलाने या भारत के विकास में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं है।

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जबकि कांग्रेस ने जमकर अनियमितताएं की हैं। कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग जो कि एक संवैधानिक संस्था है उसे बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम दीवाली का पटाखा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार पराजय का कारण वोट चोरी नहीं है बल्कि काम चोरी है। 1984 के बाद कांग्रेस को कभी भी केंद्र में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है जबकि भाजपा उस समय दो लोकसभा सीटों की पार्टी थी जिसने 2014 और 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी को जनमत का सम्मान करते हुए काम करना चाहिए। भारत के भविष्य की जिम्मेदारी सबकी है। हमें टकराव नहीं संवाद का मार्ग चुनना चाहिए। कांग्रेस के शासन काल में तीन बड़े अक्षम्य अपराध हुए। इंदिरा जी की ओर से इमरजेंसी लगाई गई। 1984 में सिख भाईयों का नरसंहार हुआ और 1990 में रामभक्तों का खून बहाने वालों की सरकार को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

राहुल गांधी संविधान को अपनी जेब में रखते हैं

रक्षामंत्री ने कहा कि इंदिरा जी ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को सलाखों के पीछे डालने का काम किया। राहुल गांधी संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना रखा था। 1993 में चुनाव आयोग में रातोंरात दो चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। कांग्रेस के नेहरू गांधी परिवार के करीबी नवीन चावला को देश का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया।

रक्षामंत्री ने कहा कि 1993 से वोटर आईडी कार्ड होता ही नहीं था। जबसे वोटर कार्ड आया तब से कांग्रेस ने अपने दम पर सरकार नहीं बनाई। यूपी में 1985 के बाद विजय हासिल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेशा देश की जनता और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया। एक सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु पर चुनाव स्थगित करने का कोई नियम नहीं है। क्या ये प्रावधान नहीं होता कि किसी उम्मीदवार की मृत्यु के बाद सिर्फ उसी सीट का चुनाव स्थगित करना चाहिए  लेकिन राजीव गांधी की मृत्यु के बाद पूरे देश का चुनाव स्थगित किया गया जबकि अमेठी का चुनाव हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed