फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister Rajnath Singh lay the foundation stone for the brahmos unit on Kanpur road.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का किया शिलान्यास: योगी की तारीफ कर बोले- यूपी में अब अपराधियों की नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले

Sun, 26 Dec 2021 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Dec 2021 03:02 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिलेर मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक मामले में कंजूस हैं। माफियाओं को तनिक भी रियायत नहीं देते हैं। हर जगह बुलडोजर चल रहा है। यहां अपराधियों नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले बल्ले है। दुनिया भर के निवेशक यूपी आ रहे हैं।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh lay the foundation stone for the brahmos unit on Kanpur road.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह यूपी के रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। इसके लिए डीआरडीओ व उनकी पूरी टीम को बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैं जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करा दूंगा। मुझे लगा 6 महीने तो लगेंगे ही लेकिन डेढ़ महीने के अंदर 200 एकड़ जमीन उपलब्ध करवा दी।

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम ब्रह्मोस दुनिया के देशों पर हमला करने के लिए नहीं बना रहे है। यह हमारे देश का चरित्र नहीं है। हमने न हमला किया, न जमीन कब्जाई है। ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं जिससे कि हमारे पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई भी देश आंख दिखाने की जुर्रत न करे। इस प्रकार के डेटेरेंट होने जरूरी हैं। उरी और पुलवामा में हमने कर दिखाया है। हमारे पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर संदेश दे दिया कि जरूरत पड़ी तो उस पर हमला भी कर सकते हैं। रक्षामंत्री डीआरडीओ की अत्याधुनिक लैब और नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र कार्यक्रम में बोल रहे थे। जहां रविवार को उन्होंने ब्रह्मोस यूनिट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी ऊंचाइयों को छू रहा है। पहले की अपेक्षा लोगों के जीवन में बदलाव आया है। सारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। सड़कें और फ्लाईओवर तेजी से बन रहे हैं। यूपी में 4 एक्सप्रेसवे तेजी से बन गए। सरकारी योजनाओं का एक पैसा भी कोई माई का लाल काट नहीं सकता। जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा था कि एक रु भेजता हूं तो 15 पैसे नीचे आता है लेकिन हमारे पीएम ने व्यवस्था बदली और अब सौ का सौ पैसा पहुंच रहा है। आयुष्मान योजना, उज्ज्वला सभी के लिए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। पहले अपराध का राजनीतिकरण था। आज डंके की चोट पर कह सकते हैं कि योगी ने कानून व्यवस्था बदल दी है। जिसकी चर्चा दूसरे प्रदेशों में भी होती है। जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि यूपी की सरकार, बहुत असरदार।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि योगी एक दिलेर मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक मामले में कंजूस हैं। माफियाओं को तनिक भी रियायत नहीं देते हैं। हर जगह बुलडोजर चल रहा है। यहां अपराधियों नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले बल्ले है। दुनिया भर के निवेशक यूपी आ रहे हैं। प्रदेश में चार-चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बन रहे हैं। योगी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो कि अपनी विरासत और संस्कृति को भी संभाल रही है। जो अपनी पुरातन संस्कृति से कटता है। वह कटी पतंग जैसा होता है।

न सिर्फ मुस्कुराएगा बल्कि दहाड़ेगा लखनऊ

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने रक्षामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि डीआरडीओ की अत्याधुनिक लैब और नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र कार्यक्रम में पहुंचे रक्षामंत्री का स्वागत है। प्रदेश के अंदर पहले डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की गई। डिफेक्सपो करवाया गया। 2018 में दो कॉरिडोर घोषित हुए। 2019 के यूनियन बजट में एक डिफेंस एक्सपो तमिलनाडु और दूसरा यूपी में खोलने का खाका बना। यूपी में कॉरिडोर का काम तेज हुआ है। लखनऊ के यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। झांसी रानी की जयंती पर पीएम मोदी ने भारत डायनामिक्स की यूनिट का शिलान्यास किया और आज रक्षामंत्री आए हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमेशा मैत्री, शांति और करुणा का संदेश दिया है। यह मानवता के कल्याण के लिए है। इसका मतलब यह है कि कोई भारत की सुरक्षा पर टेढ़ी नजर से देखेगा तो उसका जवाब कैसे देना है या आपने पिछले वर्षों में देखा है। यह नया भारत है। जो किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रह्मोश मिसाइल यूनिट का शुभारंभ होने से लखनऊ अब दुश्मन देश के लिए दहाड़ने का काम भी करेगा। अभी तक कहा जाता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। इससे प्रदेश में रोजगार भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed