{"_id":"64158db791746994570986b4","slug":"defence-minister-rajnath-singh-addressed-a-programme-in-lucknow-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रक्षामंत्री राजनाथ का राहुल गांधी पर निशाना, देश के लोकतंत्र पर देश में चर्चा होनी चाहिए बाहर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रक्षामंत्री राजनाथ का राहुल गांधी पर निशाना, देश के लोकतंत्र पर देश में चर्चा होनी चाहिए बाहर नहीं
Sat, 18 Mar 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:40 PM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए ही राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि देश में लोगों की आवाज इमरर्जेंसी में बंद की गई थी।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश के लोकतंत्र पर चर्चा देश की संसद में होनी चाहिए न कि दूसरे देश में...। देश की आवाज इमरजेंसी में बंद हुई थी। कुछ लोग जान बूझकर देश को बदनाम कर रहे हैं। रक्षामंत्री लखनऊ में लखनऊ व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर पूर्व के राज्यों में आए चुनावी नतीजों को केंद्र की मोदी सरकार की सफलता बताया और कहा कि उत्तर पूर्व पहले खुद को अलग मानता था पर आज वह भी देश से भावनात्मक तौर पर जुड़ गया है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरे देश में बिना भेदभाव के सबका विकास हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री की चेतावनी- शाम छह बजे तक काम पर नहीं लौटे तो बर्खास्त कर देंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बारिश और ओलावृष्टि: आगे भी वर्षा व तेज हवा की चेतावनी, सीएम ने जारी किए राहत व बचाव कार्य के निर्देश
उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने मुझे बेहद खुशी दी। हमारा भारत अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में 11वें नंबर पर आता था आज टाप फाइव में पहुंच गया है जल्द ही टाप तीन में होगा। उत्तर प्रदेश भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा।
उन्होंने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना। उत्तर प्रदेश ने वह करके दिखाया है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए स्वस्थ परंपरा होनी चाहिए, प्रतिस्पर्धा से कोई संगठन आगे नहीं बढ़ सकता। जो मांग पत्र हमें व्यापारियों ने सौंपा है, उसमें जो केंद्र से संबंधित समस्याएं हैं संसद सत्र के समापन के बाद उसको निस्तारित करने का काम करेंगे। रक्षामंत्री उन्होंने कहा कि होली हमें बताती है अहंकार किसी भी सूरत में पैदा नहीं होना चाहिए। अहंकार आया तो विनाश होगा। प्रेम और इंसानियत के दो मंत्रों को हमें नहीं भूलना चाहिए।