{"_id":"6092267b8ebc3e7b51187584","slug":"defeated-candidate-ran-away-with-wining-certificate-in-rohaniya-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: प्रधान बना कोई, हारे हुए प्रत्याशी को थमा दिया प्रमाण पत्र, ऐसे खुला पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: प्रधान बना कोई, हारे हुए प्रत्याशी को थमा दिया प्रमाण पत्र, ऐसे खुला पूरा मामला
Wed, 05 May 2021 10:46 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 May 2021 10:46 AM IST
सार
जब विजयी उम्मीदवार एसडीएम के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गलत प्रमाण पत्र पाने वाले की खोजबीन की जाने लगी। इस बीच भनक लगते ही वह फरार हो गया। एसडीएम गलती सुधारकर प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशी को देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का एक दृश्य। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के रोहनियां ब्लॉक के पंचायत चुनाव की मतगणना में लापरवाही सामने आई है। मतों की गिनती दूसरे क्षेत्र की और प्रमाण पत्र दूसरे क्षेत्र के हारे प्रत्याशी को दे दिया गया। जब विजयी उम्मीदवार एसडीएम के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गलत प्रमाण पत्र पाने वाले की खोजबीन की जाने लगी। इस बीच भनक लगते ही वह फरार हो गया। एसडीएम गलती सुधारकर प्रमाण पत्र विजयी प्रत्याशी को देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
रोहनियां ब्लॉक के उमरन द्वितीय क्षेत्र पंचायत के बूथ संख्या 25, 26, 27 व 28 में पड़े मतों की मतगणना की गई। इसमें भीम सिंह चुनाव जीते, जबकि प्रमाण पत्र हारे प्रत्याशी सचिन को दे दिया गया। इसकी शिकायत लेकर जब वह एसडीएम के पास पहुंचा तो मामले की पड़ताल की गई। जांच में लापरवाही का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बताते हैं कि ऑनलाइन फीडिंग में उमरन द्वितीय के मतगणना विवरण की जगह उमरन क्षेत्र पंचायत प्रथम की गणना फीड कर दी गई, जिससे हारा हुआ प्रत्याशी विजयी हो गया। यह देख महकमे में हड़कंप मच गया।
आननफानन गलत प्रमाण पत्र पाए प्रत्याशी की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन वह फरार हो गया। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि हारा प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेकर गायब है। उसके पिता को बुलाया गया है। कागज पर मतों की जांच कराकर मामले का निपटारा कर प्रमाणपत्र जीते प्रत्याशी को दिया जाएगा।