{"_id":"59f77f714f1c1bc1678b8497","slug":"defamation-petition-filed-against-amit-shah-and-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह व मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर, जानें- क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह व मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर, जानें- क्या है मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह व मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’ जैसा बयान देने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
एसीजेएम सुनील कुमार ने मामले की सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख तय की है। कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा सिंह ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से पता चला कि भाजपा की ओर से वक्तव्य दिया गया है कि ‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’।
विज्ञापन
इस समाचार के साथ केंद्रीय मंत्री की फोटो भी छपी है। कहा गया कि किसी के लिए व्यक्तिगत बयान देना तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं का समूह है।
विज्ञापन
समूची कांग्रेस को आतंकवाद समर्थक बताने पर कार्यकर्ताओं और वादी की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।