फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deepotav 2022 sets the world record,CM Yogi gets the certificate.

Deepotsav: 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Sun, 23 Oct 2022 09:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Oct 2022 09:02 PM IST
सार

दीपोत्सव 2022 में एक साथ 15 लाख 76 हजार दिये जलाकर अयोध्या ने इतिहास रच दिया। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी को सौंप दिया।

विज्ञापन
Deepotav 2022 sets the world record,CM Yogi gets the certificate.
विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिखाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में हैं पीएम मोदी व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस 'भव्य दीपोत्सव' को देखा-परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही।

विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही 'श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर 'जय सिया राम' का गगनभेदी नारों से गूंज उठी। इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था। 
विज्ञापन


देखें तस्वीरें- 15 लाख 76 हजार दीपों से रोशन हुई अयोध्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें विहंगम नजारे
विज्ञापन
विज्ञापन


Deepotsav 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- कुत्सित राजनीति के लिए कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया


मुख्यमंत्री ने लिया प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
अयोध्या में राम की पैड़ी पर 15.76 लाख दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की ओर से इसका प्रमाण पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस सर्टिफिकेट को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से शुभकामनाएं दीं। 

हर दिल में फिर उतरे योगी
2017 में दीपोत्सव के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के बाद समूचे देश के दिल में उतर गए। अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा। पहले कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में भी जब यह आयोजन समृद्धतम रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने अपने योगी को फिर दिल में बैठा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी लोकप्रियता की बात कही। 

2017 में जले थे 1.71 लाख दीप, हर वर्ष बढ़ती गई समृद्धि
2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये गए थे। इस बार (2022) 15.76 लाख दीपों का रिकॉर्ड बना। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed