बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन बने देश दीपक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक साल से खाली पड़े उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग
सदस्य के पद पर एनटीपीसी के सेवानिवृत्त निदेशक आईबी पांडेय की नियुक्ति हुई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सोमवार को ऊर्जा विभाग ने दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।
आयोग के चेयरमैन का पद पिछले साल अक्तूबर से खाली था, जबकि सदस्य का एक पद
इस साल जून में रिक्त हुआ।
चेयरमैन व सदस्य के पदों पर नियुक्ति के लिए
शनिवार को जस्टिस केएस राखरा की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई थी।
समिति ने दो-दो नामों का पैनल तैयार करके मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के
लिए भेजा था।
मुख्यमंत्री ने रविवार को देश दीपक वर्मा व आईबी पांडेय की
नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी। वर्मा 1978 बैच के आईएएस अफसर हैं और इसी
साल जुलाई में रिटायर हुए।
आईबी पांडेय एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र के
कार्यकारी निदेशक के रूप में लखनऊ में तैनात रह चुके हैं। प्रमुख सचिव
ऊर्जा संजय अग्रवाल ने बताया कि वर्मा और पांडेय की नियुक्ति के आदेश जारी
कर दिए गए हैं।