फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deepak Singhal new chief secretary of Uttar Pradesh.

बड़ी खबर: दीपक सिंघल बने यूपी के नए मुख्य सचिव

Thu, 07 Jul 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Deepak Singhal new chief secretary of Uttar Pradesh.
दीपक सिंघल - फोटो : amar ujala

दीपक सिंघल उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। प्रमुख सचिव सिंचाई रहे सिंघल ने यूपी के 48वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार शाम सिंघल को मुख्य सचिव बनाने को मंजूरी दी। सिंघल प्रमुख सचिव गृह सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

1982 बैच के आईएएस अफसर सिंघल आलोक रंजन का स्थान लेंगे। रंजन 30 जून को रिटायर हुए थे। मुख्यमंत्री आलोक रंजन के  रिटायर होने के समय कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार को मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपकर विदेश चले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को विदेश से लौटने के बाद से ही वे मुख्य सचिव की तैनाती को लेकर शासन व पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श कर रहे थे।

बुधवार शाम उन्होंने सिंघल को मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश कर दिया। सिंघल ने तत्काल मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचकर प्रवीर कुमार से कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 वरिष्ठों को पीछे छोड़ मुख्य सचिव बने सिंघल

Deepak Singhal new chief secretary of Uttar Pradesh.

सिंघल अपने से 18 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को पीछे छोड़कर मुख्य सचिव बनने में सफल रहे हैं।

इनमें 1979 बैच के आईएएस, राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, 1980 बैच के आईएएस शैलेश कृष्ण, 1981 बैच के आईएएस प्रदीप शुक्ल व कुंवर फतेह बहादुर तथा 1982 बैच के आईएएस कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। अन्य 13 वरिष्ठ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed