{"_id":"60a6247533f6d92d3c0a5819","slug":"deepak-from-sultanpur-gone-missing-after-taute-cyclone-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक कोई खबर नहीं: ताऊते तूफान में लापता हो गया सुल्तानपुर का युवक, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक कोई खबर नहीं: ताऊते तूफान में लापता हो गया सुल्तानपुर का युवक, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 20 May 2021 02:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 May 2021 02:27 PM IST
सार
सुल्तानपुर के दीपक ने 18 मई की सुबह अपनी पत्नी से बात की थी और फिर मछली पकड़ने चला गया था। शाम को मुंबई में ही रहने वाले उसके भांजे ने घर पर फोन करके बताया कि जिस बोट से वह मछली पकड़ने गया था वह समुद्र में डूब गई है।
विज्ञापन
दीपक के परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुंबई में आए ताऊते तूफान के बाद लापता हुए लोगों में सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना अंतर्गत दरबरपुर गांव का एक युवक भी शामिल है। तीन दिन से उसका पता नहीं चल सका है। युवक के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गांव निवासी रामलखन का पुत्र दीपक (32) मुंबई के मलाड वेस्ट में रहकर किसी ठेकेदार के अधीन समुद्री बोट से मछली पकड़ने का काम करता है। 18 मई की सुबह उसने अपनी पत्नी सुमन से फोन पर बात की थी। उसके बाद काम पर निकल गया था।
विज्ञापन
शाम को मुंबई में ही रहने वाले उसके भांजे ने घर पर फोन करके बताया कि जिस बोट से वह मछली पकड़ने गया था वह समुद्र में डूब गई है। उसके बाद से दीपक का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपक की पत्नी सुमन ने बताया कि वह एक साल पहले आखिरी बार घर आए थे। जल्दी ही घर आने की बात कहकर गए थे। दीपक के तीन पुत्रियां खुशबू, खुशी व रुचि और दो पुत्र अंकुश व अंकित हैं। परिवार की आजीविका का वही एकमात्र सहारा था।