फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dedicated covid hospitals should work at its full strength says CM Yogi Adityanath.

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश : कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को दिया जाए अवकाश

Wed, 31 Mar 2021 10:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Mar 2021 10:43 AM IST
सार

  • डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने का भी दिया निर्देश
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनिवार्य पालन कराने के निर्देश
  • कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए फोकस सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

विज्ञापन
Dedicated covid hospitals should work at its full strength says CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्देश दिया है। सीएम ने निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर अवकाश दिया जाए। निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए भी टीकाकरण के दिन अवकाश की व्यवस्था हो। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्निशमन प्रबंधों की ऑडिट प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने का भी दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को फिर पूरी क्षमता से चलाने और कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराने, फोकस सैंपल और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग लगातार चलाने के निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं, उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त करें। स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन कर कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाएं। पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय के रूप में फिर से सक्रिय किया जाए।

बालिका संरक्षण गृह से वृद्धाश्रम तक प्राथमिकता के आधार पर हो कोरोना जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए फोकस सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आवासीय स्कूलों में प्राथमिक आधार पर कोरोना की जांच कराएं। सीएम ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनिवार्य पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करें। हर गांव तथा वार्ड में सिविल डिफेंस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल जैसे संगठनों को निगरानी कार्य से जोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed