फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   debit card linked with account number, spent 76 lakhe rupees

बैंक सर्वर से लिंक हुआ डेबिट कार्ड, खर्च कर डाले 76 लाख

Mon, 27 Dec 2021 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
debit card linked with account number, spent 76 lakhe rupees
लखनऊ। पेशे से किसान करण शर्मा का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। उनके खाते में महज 1983 रुपये थे, लेकिन उसका डेबिट कार्ड बैंक के सर्वर से लिंक हो गया। इसके बाद करण को लगा उसकी लॉटरी लग गई है। उसने दिल खोलकर खरीदारी शुरू कर दी। करीब 76 लाख रुपये खर्च कर डाले। उधर जानकारी पर बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया और बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने करण व उसकी पत्नी आंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 7.56 लाख रुपये के सामान व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह के मुताबिक, उन्नाव के कंचनपुर सिरवइया गांव निवासी करण शर्मा का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। पेशे से किसान 21 साल के करण के खाते में 17 दिसंबर को मात्र 1983 रुपये थे, लेकिन इसी बीच उसका डेबिट कार्ड बैंक के सर्वर से लिंक हो गया। खाते में रुपये न होने के बावजूद 19 दिसंबर से उसने खरीदारी करते समय कार्ड से भुगतान किया तो खाते में पड़ी रकम से अधिक का भुगतान हो गया। इसके बाद करण ने लगातार खरीदारी शुरू कर दी। इसकी जानकारी करण ने अपनी पत्नी आंचल सिंह को दी। आंचल ने गाड़ी, जेवरात व अन्य कीमती सामान खरीदने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाइक से लेकर कार तक की बुकिंग करा ली। बैंक को जानकारी होती, इसके पहले दोनों ने मिलकर 76 लाख से अधिक की खरीदारी कर डाली। बैंक मैनेजर ने बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जांच में हकीकत सामने आई। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, एसएसआई दीपक कुमार सिंह, एसआई शैलेंद्र सिंह सेंगर, कांस्टेबल लवकुश व दुर्गा प्रसाद सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को कटी बगिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बैंक शाखा का बचत खाता हो गया आरोपी के खाते से लिंक
सेंट्रल बैंक की बनी शाखा की प्रबंधक नेहा गुप्ता ने शुक्रवार रात को बैंक खाते के बाई डिफाल्ट एक युवक के खाते से जुड़ने और उससे 76 लाख की गलत तरीके से निकासी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में समाने आया कि उन्नाव सिरवाइया कंचनपुर निवासी करण शर्मा और उसकी पत्नी आंचल सिंह ने बैंक का खाता लिंक होने पर खाते में अचानक रकम आने पर खरीदारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर नेहा के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बनी शाखा का बचत खाता संख्या 3838980451 आरोपी करन के खाते से बाई डिफाल्ट कनेक्ट हो गया था, जिससे इन लोगों ने 76,20,840 रुपए धोखाधड़ी व अवैध तरीके से निकाल लिए। करन शर्मा से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन लोगों ने खरीदारी कर ली है। उनसे पैसे वापस मांगे गए तो उन्होंने टाल मटोल शुरू कर दी। बैंक के मुख्यालय ने जानकारी होते ही खाते को सीज कर दिया। बैंक के खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मुंबई स्थित मुख्य शाखा को हुई। इसके बाद लखनऊ के अधिकारी हरकत में आये और आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पांच दिन में खर्च कर डाले 76.20 लाख
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के मुताबिक 19 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच में करण व आंचल सिंह ने डेविड कार्ड के जरिए बैंक के 76,20,840 रुपये की खरीदारी कर डाली। इस रकम को दोनों अपना समझ बैठे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बैंक द्वारा निकाले गये धन में से 15.71 लाख रुपये देकर एक्सयूवी 300 की बुकिंग की। इसके बाद 18.50 लाख रुपये से जेवरात, पांच लाख रुपये से मोबाइल खरीदे। इसके बाद दो लाख रुपये ऊं साईं पेट्रोल पंप कटी बगिया बंथरा पर स्वैप किये। बैंक को जानकारी हुई तो बैंक ने इन रकम को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कटी बगिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने करीब 7,56,500 रुपये का सामान बरामद किया है, जिसमें 73500 रुपये नकदी, 1.33 लाख रुपये की एक बाइक, 5.50 लाख रुपये का यूको बैंक का चेक, एक जोड़ी पायल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed