फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deaths because of storm and rain in uttar pradesh.

आंधी-तूफान से यूपी में 67 लोगों की मौत, 25 मृतकों के परिवारीजनों को सरकार देगी चार लाख मुआवजा

Tue, 15 May 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 May 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
deaths because of storm and rain in uttar pradesh.
file foto - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 25 मृतकों के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी गई है। वहीं, अन्य को 24 घंटे में राहत राशि पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। योगी ने प्रभावित जिलों के डीएम और मंडलायुक्तों से कहा है कि मृत व्यक्तियों के परिवारीजनों को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक जनहानि बरेली और बाराबंकी में हुई। राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दोनों जिलों में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है।

वहीं, कासगंज में छह, बुलंदशहर में चार, जौनपुर तीन, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़ और सहारनपुर में दो-दो, इटावा, कन्नौज, संभल, अलीगढ़, मथुरा, शामली, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर और गाजीपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बदायूं और मिर्जापुर में एक-एक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत आयुक्त अनुसार, आपदा में 123 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को इलाज के लिए चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। इनमें 23 लोग प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। इसके अलावा 83 पशुओं की मृत्यु हुई है और 73 घरों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed