फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death toll raises in fire in trauma in KGMU.

ट्रॉमा हादसे में अब तक 14 मौतें, KGMU प्रशासन अड़ा, कहा- आग से कोई मौत नहीं

Mon, 17 Jul 2017 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Jul 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
 death toll raises in fire in trauma in KGMU.
ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। जबकि केजीएमयू प्रशासन रविवार को भी इस बात पर अड़ा रहा कि आग की वजह से कोई मौत नहीं हुई। वहीं ट्रॉमा में 24 घंटे के लिए गंभीर मरीजों की भर्ती रोक दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार शाम सात बजे केजीएमयू में भीषण आग लग गई थी। जिससे अफरातफरी मच गई थी। शनिवार देर रात तक मौतों का आंकड़ा 7 तक था, जो रव‌िवार तक 14 हो गया।
विज्ञापन


इन सभी की जान ट्रॉमा सेंटर में बदइंतजामी की वजह से हुईं। घटना की जांच कर रहे मंडलायुक्त अनिल गर्ग ने छह मौतें स्वीकारी हैं ।

ट्रॉमा प्रभारी डॉ. अविनाश अग्रवाल का कहना है कि आग की वजह से ट्रॉमा सेंटर के कुछ हिस्सों में संक्रमण की आशंका है। लिहाजा गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 80 प्रतिशत तक जले हुए, हादसों के गंभीर मामले, नवजात शिशुओं को भर्ती करने पर अभी 24 घंटे के लिए रोक लगाई है। सोमवार दोपहर से ऐसे मरीजों की भर्ती शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed