{"_id":"5d2b92ef8ebc3e6ca435dd9e","slug":"death-of-retired-women-coast-guard-officer-lucknow-news-lko4707193144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड महिला कोस्ट गार्ड अफसर की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड महिला कोस्ट गार्ड अफसर की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड महिला कोस्ट गार्ड अफसर की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत
देश की चार महिला कोस्ट गार्ड अफसरों में शामिल रहीं स्नेहा सिंह कात्याल (30) की रविवार को राजधानी के पीजीआई के अंसिल सिटी स्थित लेवाना सेलेब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पाकिस्तान समुद्री सीमा पर तैनात रहीं स्नेहा का शव अपार्टमेंट की खुली पार्किंग में पड़ा मिला। सीसीटीवी फुटेज में स्नेहा सुबह करीब पौने 9 बजे आठवीं मंजिल की सीढ़ियों से नौवें तल पर जाते दिख रही हैं।
स्नेहा 6 जुलाई को डिप्टी कमांडेंट पद से रिटायर हुई थीं। पुलिस का मानना है कि स्नेहा ने खुदकुशी की है। हालांकि पति अरविंद ने इसे हादसा बताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार स्नेहा की मौत हादसा है या खुदकुशी या किसी ने धक्का दिया है, इसकी जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की स्नेहा ने 30 मई को प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ के कन्हई पट्टी निवासी व निजी एयरलाइंस कंपनी में पायलट अरविंद सिंह से प्रेम विवाह किया था।
लखनऊ में वे अरविंद, उनके बड़े भाई अजय सिंह और भाभी सुप्रिया के साथ अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 201 में रहती थीं।
रविवार सुबह घर पर स्नेहा और सुप्रिया ही थीं। अरविंद व अजय प्रतापगढ़ गए थे। सुप्रिया का कहना है कि स्नेहा मार्निंग वॉक से करीब आठ बजे लौटी थी।
दोनों ने एक साथ चाय पी। कुछ देर बाद स्नेहा बिना बताए फ्लैट से निकल गई। कुछ देर बाद बिजली मिस्त्री ने खुली पार्किंग में शव पड़ा होने की बात बताई।
सफाईकर्मी राजेंद्र ने शव की पहचान की। सूचना मिलते ही अरविंद प्रतापगढ़ से लौट कर आए। पुलिस स्नेहा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही नौकरानी सान्या समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
छह जुलाई को इस्तीफा देकर आई थी लखनऊ, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
अरविंद ने बताया कि स्नेहा छह जुलाई को इस्तीफा देकर लखनऊ आ गई थीं। उसने करीब दो साल पहले ही स्वैच्छिक रिटायरमेंट के लिए नोटिस दिया था। कोस्टगार्ड अफसर का चयन शार्ट सर्विस कमीशन से होता है। नौकरी छोड़ने के लिए दो साल पहले नोटिस देनी होती है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति माधव के मुताबिक स्नेहा-अरविंद ने दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद बीती 30 मई को शादी की थी।
कई जगह से फटे थे कपड़े
स्नेहा के शरीर पर टीशर्ट, बरमूडा, कपडे़ अस्त-व्यस्त थे। कपड़े कई जगह से फट गए थे। एक पैर में जूता था, जबकि दूसरा शव से काफी दूर गिरा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए।