फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of married woman, FIR for dowry death registered against in-laws

Lucknow News: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या की एफआईआर

Thu, 06 Aug 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Death of married woman, FIR for dowry death registered against in-laws
तैय्यबा खातून की फाइल फोटो।
लखनऊ। पारा के सलेमपुर पतौरा निवासी अब्दुल रहमान की पत्नी तैय्यबा खातून की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके भाई हबीबुर्रहमान ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हबीबुर्रहमान की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

तैय्यबा बलरामपुर के उतरौला स्थित रामनगरिया की रहने वाली थीं। उनका निकाह 22 फरवरी 2025 को अब्दुल से हुआ था। हबीबुर्रहमान के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए तैय्यबा को प्रताड़ित करते थे। पति अब्दुल रहमान अक्सर उससे मारता-पीटता था। सास फातमा, ससुर इसरारुल हक, देवर इजहा व ननद अफसाना भी उसे परेशान करते थे। वे कहते थे कि अब्दुल बेरोजगार है और कारोबार के लिए रुपये चाहिए। इस पर उनकी मां ने दो लाख रुपये चेक से और तीन लाख नकद दिए थे।
विज्ञापन

20 जून 2026 को उनकी बहन गोलागंज स्थित घर आकर बताया कि ससुराल वाले उनके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करते हैं। तैय्यबा ने हत्या की आशंका भी जताई थी। इस पर उन्होंने मां और मामा के साथ ससुराल वालों से बात की थी। ससुराल वालों ने सुरक्षा की गारंटी दी, जिसके बाद उसे वापस भेजा गया। मंगलवार को ससुर ने राजाजीपुरम स्थित हॉस्पिटल बुलाया, जहां तैय्यबा का शव मिला। शव पर चोट के निशान थे। आरोप है कि ससुराल वाले शव को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed