{"_id":"6752044529d7f969a70dccb5","slug":"death-of-grooms-cousin-and-uncle-nephew-raebareli-news-c-13-1-lko1038-981565-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूल्हे के चचेरे भाई व चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूल्हे के चचेरे भाई व चाचा-भतीजे की मौत
Fri, 06 Dec 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बैहराना पकसरावां गांव में मृतक गोविंद के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद
ऊंचाहार-सलोन (रायबरेली)। राख लदे टैंकर से बाइक टकराने से दूल्हे के चचेरे भाई और चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बाइक में टक्कर के बाद राख लदा टैंकर झाड़ियों में जाकर पलट गया। टैंकर चालक हादसे में बच गए और भाग निकला।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे खीली मजरे रोहनिया गांव निवासी संग्राम (23) पुत्र सज्जन लाल के चचेरे भाई आकाश की शादी थी। बरात बुधवार की रात पूरे बल्दू गांव जा रही थी। संग्राम बाइक से अपने दोस्त सलोन थाना क्षेत्र के बैरहना मजरे पकसरावां निवासी अखिलेश (22) पुत्र सोहनलाल व गोविंद (20) पुत्र दुखीलाल के साथ बरात जा रहे थे। सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर सीएचसी के पास सामने से आ रहे टैंकर से बाइक टकरा गई। तीनों बाइक समेत टैंकर के नीचे चले गए।
बाइक टैंकर में ही फंस गर्ई। मौके पर पहुंचे आए लोगों ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद को सीएचसी से जिला अस्पताल व संग्राम को सलोन सीएचसी ले जाया गया। कर दिया गया। सलोनी सीएचसी में संग्राम ने दम तोड़ दिया और जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में गोविंद की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गोविंद दूर के रिश्ते में अखिलेश के चाचा लगते थे। संग्राम दोस्त थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर कब्जे में लिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।