फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of Congress worker: SIT will investigate the entire matter, who called Prabhat to the protest will be re

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: एसआईटी करेगी मामले की जांच, प्रभात को किसने प्रदर्शन में बुलाया इसका होगा खुलासा

Sat, 21 Dec 2024 08:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Dec 2024 08:17 AM IST
सार

Death of Congress worker:कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। 

विज्ञापन
Death of Congress worker: SIT will investigate the entire matter, who called Prabhat to the protest will be re
कांग्रेस कार्यालय पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कांग्रेस के प्रदर्शन में आए युवा कार्यकर्ता गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वादी और प्रभात के चाचा मनीष पांडेय भी मौजूद रहे। पुलिस ने सील किए गए कमरा नंबर 30 को खोला और कर्मचारियों से पूछताछ की। दफ्तर के कर्मचारियों ने बताया कि प्रभात को परेशानी होने पर कमरे में गद्दे पर लिटाया गया था। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


अब इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने एसआईटी का गठन किया है।  एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि मनीष भतीजे के अंतिम संस्कार के लिए गोरखपुर गए थे। लौटने के बाद उनको साथ लेकर वह कांग्रेस दफ्तर गए थे। दफ्तर के कर्मी द्वारका ने मनीष को सबसे पहले घटना की जानकारी दी थी। द्वारका से घटना क्रम के बारे में पूछताछ की गई। इसके अलावा प्रभात को सिविल अस्पताल ले जाने वाले इनोवा गाड़ी के चालक गायस मोहम्मद से भी जानकारी की गई। पुलिस ने मनीष का बयान भी दर्ज किया है। मनीष ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि प्रभात को किसने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस दफ्तर बुलाया था।
विज्ञापन


मोबाइल फोन कब्जे में लिया
प्रभात का मोबाइल फोन मनीष अपने साथ गोरखपुर लेकर चले गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने मनीष से प्रभात का फोन अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रभात के मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही है। मैसेज और चैट की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसके कहने पर कांग्रेस दफ्तर गए थे। अभी तक की पड़ताल में पुलिस प्रदर्शन मे बुलाने वाले के बारे में पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरतने वालों पर कसेगा शिकंजा

Death of Congress worker: SIT will investigate the entire matter, who called Prabhat to the protest will be re
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय की मौत होने पर कैं

हुसैनगंज पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी कर रही है। माना जा रहा है कि प्रभात को अस्पताल ले जाने में देरी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। दफ्तर के बाहर से जिन लोगों ने प्रभात को कमरे में लाकर लिटाया था, उनका ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद सभी गतिविधियों की समीक्षा कर रही है।

यह है मामला
प्रदर्शन में आए प्रभात बुधवार शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रभात के चाचा गोमतीनगर के विज्ञान खंड निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed