{"_id":"67659bc0953961e1450d678c","slug":"death-of-congress-worker-rahul-gandhi-spoke-to-prabhat-s-father-assured-of-all-kinds-of-help-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: राहुल गांधी ने की प्रभात के पिता से बात, हर तरह की मदद का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: राहुल गांधी ने की प्रभात के पिता से बात, हर तरह की मदद का दिलाया भरोसा
Fri, 20 Dec 2024 10:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:04 PM IST
सार
Death of Congress worker: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर बात की।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने की प्रभात के पिता से बात।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कांग्रेस के प्रदर्शन के दिन दम तोड़ने वाले प्रभात पांडेय के पिता से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फोन पर बात की। संवेदना जताई। मदद का भरोसा दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रभात पांडेय की मौत से पार्टी ने एक संवेदनशील कार्यकर्ता खो दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ है। पार्टी की तरह से हर स्तर पर मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभात अब नहीं है। इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा लेकिन जब भी यह परिवार आवाज देगा, वह खुद परिवार के साथ खड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन
पुलिस के आरोप बेबुनियाद और शर्मनाक- राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरों से ज्ञात हुआ है कि स्व प्रभात पांडेय की मृत्यु की जांच कर रहे पुलिस दल ने कांग्रेस पार्टी पर साक्ष्यों से छेड़छाड का आरोप लगाया है। यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद, दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। हम पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस परिवार के सदस्य स्व प्रभात पाण्डेय के आकास्मिक निधन से पूरी पार्टी मर्माहत है। पुलिस के अड़चनों के बावजूद उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे धरने में पुलिसिया बर्बरता के कारण मुझे स्वयं और अन्य कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इस बर्बरता की वजह से ही पार्टी के कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हुई है। पार्टी ने प्रदेश सरकार से मुआवजे के रूप में एक करोड़ रूपये व परिवार में एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की। पार्टी दुख की इस घड़ी में प्रभात के परिवार को 10 लाख की मदद की है। पुलिस पेन ड्राइव में सीसीटीवी की सभी रिकॉर्डिंग, डीबीआर ले गई। सरकार इसे राजनैतिक रंग देने की मंशा से काम कर रही है।
विज्ञापन
विभिन्न जिलों में हुई शोकसभा
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय के निधन पर पार्टी की ओर से जहां बृहस्पितवार को प्रदेश मुख्यालय में शोकसभा की गई और श्रद्धांजलि दी गई वहीं शुक्रवार को भी विभिन्न जिलों में शोकसभा हुई। बाराबंकी, फर्रुखाबाद, जौनपुर, बांदा, जालौन सहित विभिन्न जिलों में शोकसभा कर प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई।