फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death during promotion parade

प्लाटून कमांडर बनने की चाह में गई जान

Wed, 23 Sep 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
death during promotion parade
हेड कांस्टेबल से प्लाटून कमांडर पद पर प्रोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा में मंगलवार को कानपुर देहात निवासी एक अभ्यर्थी जयकरण की मौत हो गई। यह अभ्यर्थी दौड़ लगभग पूरी कर चुका था, तभी वह लड़खड़ा कर गिरा और बेहोश हो गया। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से मोहनलालगंज स्थित पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराई गई थी। यहां मृतक आश्रित कोटे के व पीएसी के हेड कॉन्सटेबल से प्लाटून कमांडर के पद पर प्रोन्नति के लिए परीक्षा हो रही थी।
विज्ञापन

प्रोन्नति की परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन किमी. तेज रफ्तार में चलकर पूरा करना था। मूल रूप से कानपुर देहात निवासी जयकरण जो मौजूदा समय में प्रयागराज में तैनात था, वह भी भर्ती की दौड़ में शामिल हुआ। भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा ने कहा कि दौड़ लगभग पूरी कर चुका जयकरण अचानक गिर पड़ा था। उन्होंने बताया कि लगभग 57 वर्षीय जय करण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया पर तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना उसके परिवार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed