फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death caused by plastic bottle getting stuck around the neck, not by running; murder case registered.

Lucknow News: दौड़ से नहीं, गले में प्लास्टिक बोतल फंसने से हुई मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Death caused by plastic bottle getting stuck around the neck, not by running; murder case registered.
योगेंद्र सिंह
सै. सगीर अब्बास रिजवी
विज्ञापन


लखनऊ। महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती की दौड़ में सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत दौड़ के कारण नहीं गले में पानी की छोटी बोतल फंसने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर 12 चोट के निशान भी हैं। उनके भाई कमल किशोर ने शनिवार को महानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कमल के अनुसार घटना के वक्त पुलिस अधिकारियों ने योगेंद्र की मौत को सामान्य बताया था। फिर 18 सितंबर को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। कमल का आरोप है कि योगेंद्र के साथ मारपीट या जबरदस्ती हुई। जबरन उनके मुंह में 250 मिली की प्लास्टिक की बोतल ठूंस दी गई, जिससे भाई की मौत हो गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और घटना के समय मौजूद अभ्यर्थियों व स्टाफ से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - अंकित कुमार, एसीपी महानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed