फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death because of storm and rain in uttar pradesh.

यूपी में आंधी-पानी और गर्मी से 15 की मौत, प्रदेश में 4-5 दिन देर से पहुंचेगा मानसून

Thu, 14 Jun 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
death because of storm and rain in uttar pradesh.
फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-बारिश और गर्मी के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। दीवार व पेड़ गिरने से अलग-अलग हादसों में अवध के जिलों में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सीतापुर के चार, गोंडा के दो और फैजाबाद के एक शामिल हैं, जबकि कन्नौज व कौशांबी में दो-दो और हरदोई में एक की जान चली गई। वहीं लू लगने बांदा व महोबा में एक-एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


अवध के गोंडा के नवाबगंज के अंबरपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से दो चचेरी बहनों कोमल व श्वेता की दबकर मौत हो गई। सीतापुर जिले के सदरपुर क्षेत्र के धर्मपुर छप्पर की दीवार गिरने से अरबी (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, सदरपुर के सददूपुर में टिनशेड व दीवार गिरने से नजर मोहम्मद के पुत्र सुहेल (12) की दबकर मौत हो गई। महोली में छत से गिरकर भन्नू (50) की मौत हो गई। उधर, फैजाबाद के कैंट क्षेत्र में पेड़ गिरने से मुमताज नगर निवासी श्रीमती (45) की मौत हो गई। वहीं, अयोध्या में 50 से अधिक पेड़ गिरने से छह से अधिक लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसूनी तेवर कमजोर, प्रदेश में पहुंचने की रफ्तार हुई धीमी

death because of storm and rain in uttar pradesh.
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

देश के उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय चक्रवातीय दबावों के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई। इससे मानसून के यूपी में आने में 4 से 5 दिनों की देरी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बुधवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं से प्रदेश में गर्मी बढ़ी है, वहीं देश के पश्चिमी इलाकों सक्रिय चल रहे मौसमी उठापटक से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई।
 
पिछले 36-48 घंटों से मानसून बंगाल में सक्रिय है, रुका हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मानसून की प्रदेश में आमद तय तारीख से 4-5 दिनों तक पिछड़ सकती है। प्रदेश में मानसून के आने की सामान्य तारीख 15 जून के आसपास है। लेकिन इस बार ये देरी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed