फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dealers in up may shut petrol pumps from 20 august

तो 20 अगस्त से बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप

Wed, 14 Aug 2013 02:37 PM IST
लखनऊ/ज्ञान सक्सेना
लखनऊ/ज्ञान सक्सेना Updated Wed, 14 Aug 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
dealers in up may shut petrol pumps from 20 august

वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान लिए गए पेट्रोल व डीजल की बकाया राशि न मिलने से बिफरे पेट्रोल पंप संचालकों ने अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


नाराज पेट्रोल पंप संचालकों ने दस लाख रुपये की बकाया राशि का तत्काल भुगतान न होने पर 20 अगस्त से जिले भर में पेट्रोल पंप संचालन बंद करने की चेतावनी प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


इस बाबत पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की मंगलवार को हुई जिला इकाई की बैठक में पंप बंद कर विरोध प्रदर्शन का फैसला किया गया।

एसोसिएशन के जिला सचिव सुधीर बोरा ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता से जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को वर्ष 2007 के विधानसभा, वर्ष 2009 के लोकसभा और वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों को मुहैया कराए गए पेट्रोल व डीजल की 13 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि के भुगतान की मांग बीते लंबे समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सर्वाधिक 10 लाख रुपये का बकाया वर्ष 2007 में हुए विधान सभा चुनाव का है। बकाया राशि का भुगतान पाने को संबंधित पेट्रोल पंप डीलर्स जिला प्रशासन व निर्वाचन कार्यालय के बीच चक्कर काट कर थक चुके हैं।

निर्वाचन विभाग के लोग जहां सभी बकाया भुगतानों की राशि जिला प्रशासन को निर्गत किए जाने की बात कहता है, वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी आयोग से पैसा न मिलने की बात कह टरका देते हैं।

न्यायोचित तरीके से बकाया राशि का भुगतान पाने को हर संभव प्रयास किए जाने के बाद संघ ने अब इसके लिए आर-पार की लड़ाई का फैसला किया है।

संघ की जिला इकाई के सचिव बोरा ने बताया कि इसके तहत जिलाधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर चुनाव बकाए का भुगतान शीघ्र न कराए जाने पर 20 अगस्त से जिले के सभी पेट्रोल पंपों बंद कर पेट्रोल व डीजल वितरण रोकने की चेतावनी दी है।

उन्होंने साफ किया कि अगर जिला प्रशासन ने अपना अड़ियल रवैया बनाए रखा तो पेट्रोल पंपों की इस बंदी को बेमियादी बंदी में भी बदलने के निर्णय से संघ पीछे नहीं हटेगा।


दूसरी तरफ एडीएम आपूर्ति ने बताया कि पेट्रोल पंप डीलर्स को चुनाव के दौरान पेट्रोल व डीजल की मद में खर्च हुई लंबित बकाया राशि का भुगतान जल्दी कराने का पूरा प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed