फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadbody on ganga ghat.

गंगातट पर फिर उतराए शव, मची सनसनी

Fri, 06 Feb 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शुक्लागंज
ब्यूरो/अमर उजाला, शुक्लागंज Updated Fri, 06 Feb 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
Deadbody on ganga ghat.

गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित चंदन घाट पर गुरुवार पांच शव उतराए मिलने से हलचल मच गई। करीब 50 मीटर की दूरी पर सभी शव उतराए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को इन शवों को दोबारा दफन किया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब तीन बजे चंदन घाट पर पांच शवों के उतराए मिलने से आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पांच में से तीन शव कपड़े से बंधे थे, जबकि दो पर कोई कपड़ा नही था। वहीं घाट से कुछ दूरी पर ही घनी झाड़ियों के बीच एक बंधी बोरी भी पड़ी थी।
विज्ञापन

बोरी में से रिस रहा था खून

Deadbody on ganga ghat.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोरी से खून रिस रहा था। पुलिस का कहना रहा कि हो सकता है बोरी में कोई मरा जानवर हो दिखवाया जा रहा है।

सभी शव पांच से दस दिन पुराने लग रहे हैं। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव रामकिशुन यादव ने बताया कि चंदन घाट पर लाशें मिलने की सूचना मिली है जांच कराई जा रही है।

प्राथमिक सूचना के आधार पर जैसे ही चंदन घाट पर जाजमऊ पुलिस पहुंची वहां मौजूद पंड़े अतिंम संस्कार को आई बॉडी को छोड़कर भाग खड़े हुए। उस वक्त घाट पर मौजूद लोगों से जब पंडों के भागने की जानकारी की गई तो बताया गया कि पुलिस को देखकर सभी भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed