फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of student found in river gomti, blaim for murder

तीन दिन से लापता बीकॉम छात्र का शव गोमती नदी में मिला, हत्या का आरोप

Mon, 27 Dec 2021 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
deadbody of student found in river gomti, blaim for murder
लखनऊ। कैसरबाग सब्जी मंडी इलाके में रहने वाला बीकॉम का छात्र शुभ सोनकर (19) तीन दिन से लापता था। उसका शव रविवार को गोमती नदी में मिला। शनिवार को शुभ की स्कूटी व मोबाइल लावारिस हालत में रिवर फ्रंट पर मिला था। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगा रविवार दोपहर कैसरबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, कैसरबाग सब्जी मंडी इलाके में सब्जी कारोबारी मुकेश सोनकर अपने परिवार संग रहते हैं। उनका बेटा शुभ सोनकर बीकॉम का छात्र था। शुभ 24 दिसंबर को घर से स्कूटी लेकर निकला था। इसके बाद लापता था। परिवारीजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका। परिवारीजन शुभ को तलाश रहे थे कि इस बीच रिवर फ्रंट पर उसका मोबाइल गुब्बारे बेचने वाली एक लड़की के हाथ लगा। उसने मोबाइल को स्टैंड पर जमा करा दिया। शुभ के मोबाइल पर कॉल करने पर जब संपर्क हुआ तो परिवारीजन रिवर फ्रंट पहुंच गए।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने शुभ को तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुभ के परिवारीजनों का आरोप है कि 24 दिसंबर की रात को ही वह लोग शुभ के गायब होने की शिकायत लेकर कैसरबाग थाने पर गए थे। आरोप है कि पुलिस ने गोमतीनगर का बताकर वापस भेज दिया। शुभ के गायब होने के बाद 25 दिसंबर को उसकी स्कूटी रिवर फ्रंट के पास लावारिस हालत में पुलिस को मिल गई। परिवारीजन शिकायत लेकर गोमतीनगर पुलिस के पास पहुंचे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो गोमतीनगर पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर के मुताबिक, 25 दिसंबर को गोताखोरों की मदद से शुभ की तलाश कराई गई थी। लेकिन कोई सफ लता नहीं मिली। रविवार को फिर गोताखोरों को नदी में उतारा गया। दोपहर मेंशुभ का शव गोताखोरों ने नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद शुभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब सोमवार को शुभ के शव का पोस्टमार्टम होगा। एसीपी गोमतीनगर के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कैसरबाग चौराहे पर किया प्रदर्शन
शुभ की गुमशुदगी के मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज परिवारीजनों ने दोपहर बाद कैसरबाग चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दी। उन्होंने कैसरबाग पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज न करने का आरोप लगाया। एडीसीपी पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शुभ के परिवारीजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुभ को कॉल कर रिवर फ्रंट पर बुलाया गया और फिर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। प्रदर्शन कर रह लोगों को एडीसीपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed