फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of lovers found in farm

संदिग्ध हालात में खेत में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

Sun, 23 Aug 2015 02:14 PM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
deadbody of lovers found in farm

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव में शनिवार को प्रेमी युगल के शव संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में पाए जाने से सनसनी फैल गई। दोनों के शरीर नीले पड़ चुके थे। प्रत्यक्ष तौर पर शरीर में चोट के कोई निशान नहीं थे।

विज्ञापन


पुलिस दोनों के खुदकुशी किए जाने की बात कह रही है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेठाकला गांव में शनिवार दोपहर खेत जा रहे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित धान के दो खेतों में एक युवक व एक युवती का शव देखे। खबर मिलने पर तमाम अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवती की पहचान गांव निवासिनी विनीता (20) पुत्री कतवारु के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका की मां ने की युवक की शिनाख्त

deadbody of lovers found in farm

युवक का काफी देर तक कोई शिनाख्त नहीं की जा सकी। बाद में मौके पर पहुंची विनीता की मां कलावती ने पुत्री के साथ ही युवक की पहचान छितूनी मलिकपुर निवासी अशोक यादव के रूप में की।

पुलिस के मुताबिक मृत युवक का असली नाम जितेन्द्र यादव (22) पुत्र त्रिभुवन यादव है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की तलाश कराई तो कुछ दूरी पर ही किशोरी व युवक का चप्पल मिलने के साथ ही दुपट्टा भी खेत की मेड़ पर रखा मिला।

दोनों के शरीर नीले पड़ चुके थे। शरीर पर प्रत्यक्ष रूप से चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि मौके पर कोई विषाक्त पदार्थ या अन्य सामाग्री नहीं मिली, जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके।

पुलिस ने जताई दोनों के आत्महत्या करने की आशंका

deadbody of lovers found in farm

मृत युवक व युवती के बीच लम्बे समय से प्रेम चल रहा था। इसकी भनक लगते ही परिवरीजनों ने किशोरी का विवाह जैतपुर थाना क्षेत्र में कर दिया था। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना बना हुआ था।

युवक के परिवारीजन भी लड़की के गैर जाति के होने के कारण इस संबंध को लेकर राजी नहीं थे, लेकिन युवक लगातार किशोरी को अपनाने पर अड़ा हुआ था। इस घटना को प्रेमी युगलों की जिद् का परिणाम माना जा रहा है।

विनीता की मां कलावती ने बताया कि उनकी पुत्री मालीपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने के लिए शुक्रवार प्रात: घर से निकली थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई। शनिवार को भी लगातार तलाश की जा रही थी। इस बीच शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। बताया कि विनीता का विवाह बीते फरवरी माह में जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed