फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of a unknown girl found in kanpur

लड़की की लाश के पास मिला संदिग्ध सामान, रेप की आशंका

Mon, 14 Sep 2015 11:03 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
deadbody of a unknown girl found in kanpur

यूपी के कानपुर शहर में कल्याणपुर-शिवली रोड के पास एक युवती (32) की सिर कूंचकर हत्या करके शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। हालात देखकर युवती के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह कोतवाली शिवली की बाघपुर पुलिस चौकी के गांव शेखूपुर जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने करीब 32 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा। यह जगह कल्याणपुर-शिवली रोड के मुख्य मार्ग से कुछ ही कदम दूर है। युवती का सिर ईंटों से कूंचा गया था।

विज्ञापन

लाश के पास मिली शराब की खाली बोतलें

deadbody of a unknown girl found in kanpur

शव के पास ही खून से सनी ईंटें भी मिलीं। शरीर पर अस्त-व्यस्त सलवार-सूट था। हाथ में लेडीज घड़ी और उंगलियों में मैटल की दो अंगूठी थीं।

पास ही अंग्रेजी शराब की खाली बोतल व नमकीन के रैपर भी पड़े मिले। बाद में शिवली व बाघपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिर कूंचकर युवती की हत्या की गई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से कुछ और पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed