फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody found in ayodhya reserach institute

शोध संस्थान के दफ्तर में फंदे से लटकी मिली प्रबंधक की लाश

Tue, 24 Nov 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 24 Nov 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in ayodhya reserach institute

अयोध्या शोध संस्थान के प्रबंधक अविनाश कुमार श्रीवास्तव (52) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कार्यालय के एक कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से लटकता मिला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अविनाश के दोनों पैर के घुटने जमीन पर फर्श को छू रहे थे। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


तुलसी भवन स्थित अयोध्या शोध संस्थान में तैनात प्रबंधक अविनाश का कमरा देर शाम भीतर से बंद था। स्टाफ ने बाहर से दरवाजा खटखटाकर खुलवाने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में है बेटी की शादी

deadbody found in ayodhya reserach institute

इस पर स्टाफ ने अयोध्या कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर उनका शव फांसी पर लटका हुआ था। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि अविनाश के मौत की सही वजह सामने नहीं आ सकी है।

मामले की जांच की जा रही है। अविनाश मूलत: इलाहाबाद शहर के वहराना के रहने वाले हैं। उनका परिवार फैजाबाद शहर में सिविल लाइंस स्थित सरकारी कॉलोनी में रहता है। सूचना दे दी गई है।

उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। इनमें एक की शादी अभी जून में हुई थी। स्टाफ का कहना है कि अविनाश कुछ तनाव में रहते थे और वे हाई बीपी के मरीज भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed