{"_id":"600427a08ebc3e32b652aa2c","slug":"dead-peacocks-found-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में करीब आधा दर्जन मरे मोर मिले, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में करीब आधा दर्जन मरे मोर मिले, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत
Sun, 17 Jan 2021 05:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
मृत मोर को उठाकर ले जाती टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर जिले की आलापुर तहसील अंतर्गत शाहपुर ओरांव गांव में रविवार सुबह लगभग आधा दर्जन मोर मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव से बाहर निकले ग्रामीणों ने एक खेत में कुछ दूरी पर कई मोरों को मृत पड़े देखा तो सन्न रह गए। कुछ देर में और भी ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। उनमें बर्ड फ्लू को लेकर आशंका व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद पशुधन विभाग और वन विभाग की टीम ने बाकायदा सुरक्षा किट में पहुंचकर मृत पाए गए मोर को मौके से हटाया। अधिकारियों के अनुसार जरूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी अमरीश कुमार वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक सिंह तथा डिप्टी रेंजर अरुण कुमार श्रीवास्तव की टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक सिंह का कहना है कि फिलहाल तो मौत का कारण ज्यादा हो रही ठंढ का प्रभाव लग रहा लेकिन अन्य कारणों की जांच के लिए मृत पाए गए एक मोर के शव को जांच के लिए भेजा जाएगा।