{"_id":"607052ec245d5f71f4308011","slug":"dead-body-thrown-behind-the-house-after-killing-an-innocent-in-rae-bareli-bruises-on-the-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मासूम की हत्या कर घर के पीछे फेंका शव, गले पर मिले चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मासूम की हत्या कर घर के पीछे फेंका शव, गले पर मिले चोटों के निशान
Fri, 09 Apr 2021 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
बालक की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली) में कोतवाली क्षेत्र के भगवंतनगर मजरे कंधरपुर में एक मासूम अरविंद (7) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिता रामविलास के मुताबिक वह गुरुवार शाम चार बजे पत्नी के साथ गेहूं की फसल काटने जा रहा था। पीछे से उसका बेटा अरविंद भी खेत जा रहा था, लेकिन उसे रास्ते से वापस कर दिया था। जब रात में घर लौटे तो बेटा नहीं मिला।
विज्ञापन
गांव में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घर के पीछे बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ.प्रतिभा त्रिपाठी ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए। सीओ ने बताया कि बालक की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
वारदात में करीबियों का हाथ
पुलिस की शुरुआती जांच में बालक की हत्या में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ भी लगे हैं, जिसके जरिए वह कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस वजह से करीबियों ने बालक का कत्ल किया।
विज्ञापन
सात वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या में करीबियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी