फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of teenager is found

Lucknow News: ट्रैक किनारे मिला लापता किशोर का शव

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager is found
रेल ट्रैक किनारे मिला किशोर का शव। (फोटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
गोर्साइंगंज के भदुआ गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से अफरातफरी मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त बाराबंकी के लोनी कटरा स्थित जौरास निवासी दिवाकर (15) के रूप में हुई।
गंगागंज चौकी इंचार्ज उमाकांत तिवारी के मुताबिक, किशोर के पिता बसंत लाल ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार था।
इसके चलते अक्सर वह बिना बताए चला जाता था। रविवार दोपहर भी दिवाकर बिना बताए निकला गया था। शाम तक न लौटने पर भदुआ समेत पड़ोस के गांवों में तलाश की, लेकिन कुछ पता नही चला। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अज्ञात की मौत
दुबग्गा के आईआईएम रोड स्थित जॉगर्स पार्क चौराहे के सामने सोमवार को 55 साल के अधेड़ का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, अधेड़ के शरीर पर काली शर्ट व नीली पैंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी ने लगाई फांसी
मोहनलालगंज के सिसेंडी में कपड़ा व्यापारी शक्ति गुप्ता (28) ने सोमवार को खुदकुशी कर ली। शव किचन के पंखे के कुंडे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, शक्ति की बाजार में कपडे़ की दुकान थी। युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर दोपहर को जान दे दी। पिता भोला ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed