{"_id":"64d69b319f0f4ebb8408b2f4","slug":"dead-body-of-student-found-on-chair-in-room-lucknow-news-c-13-lko1064-372219-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में कुर्सी पर मिला छात्र का शव, गले में लगा था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में कुर्सी पर मिला छात्र का शव, गले में लगा था फंदा
Sat, 12 Aug 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में शुक्रवार को इंटर के छात्र रविकांत पांडेय (16) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में कुर्सी पर मिला और सीढ़ी के सहारे उसके गले में फंदा कसा था।
पुलिस व परिजनों का कहना है कि किशोर ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है। उसके मोबाइल फोन से कुछ वीडियो भी मिले हैं, पुलिस जांच कर रही है।
मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी प्रेमकांत पांडेय पेशे से सेल्समैन हैं। प्रेमकांत के अनुसार, बेटा रविकांत (16) भरतनगर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ता था।
बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे रविकांत खाना खाकर कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक रविकांत बाहर नहीं निकला। इस पर उसका भाई कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, पर जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उसने खिड़की से हाथ डाला और दरवाजे की कुंडी खोलकर भीतर गए तो रवि कुर्सी पर बैठा था और कमरे में रखी सीढ़ी से बंधी रस्सी और बनियान का फंदा उसके गले में बंधा था।
परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में मां किरन और चार भाई- बहन हैं। रविकांत का बड़ा भाई दीपक सेना में सिपाही है और दूसरे भाई रूपम ने हाल में ही एनडीए की परीक्षा पास की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत का कारण हैंगिंग आया है। पर आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।