फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of nephew of former cabinet minister Gayatri Prajapati found in Amethi

अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का दो टुकड़ों में बंटा मिला शव, मचा हड़कंप

Fri, 12 Feb 2021 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of nephew of former cabinet minister Gayatri Prajapati found in Amethi
शुभम प्रजापति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के केस में जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिवार वाले इसे राजनीतिक रंजिश में हत्या बात रहे हैं तो पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जेल में निरुद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति अमेठी कोतवाली के परसावां गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह उनके भतीजे शुभम (22) का शव अमेठी में रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान की। पहचान करने वालों ने पूरे मामले से परिवारीजनों को अवगत कराया तो वे मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई ने इसे हत्या करार दिया है। एसपी दिनेश सिंह ने मामले को आत्महत्या का केस बताया हैं। जीआरपी प्रतापगढ़ की टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


मौत के कारणों का पता नहीं
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के छोटे भाई जगदीश प्रजापति का बेटा शुभम प्रजापति अभी राजनीति में सक्रिय नहीं था। गुरुवार को गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें प्रजापति का पूरा परिवार शामिल था। शुभम भी वहीं पर था। लेकिन, शुक्रवार सुबह उसका शव सदर कोतवाली के खेरौना गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस को अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीनीतिक द्वेष में हत्या
मृतक के चचरे भाई ने अरुण कहा कि शुभम को मारने के बाद ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया। मेरा भाई ऐसा नहीं था। वह सुसाइड नहीं कर सकता है। लेकिन रात में कुछ लोग उसको शराब आदि पिलाकर पंचायत चुनाव के राजनैतिक द्वेष से ऐसा करके मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं।


नहीं मिले चोट के निशान
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया की जीआरपी ने मौके की पड़ताल की है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह एक सुसाइड का मामला है। अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed