फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of deer found in the field of Sujandih village

Lucknow News: सुजानडीह गांव के खेत में मिला हिरन का शव

Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of deer found in the field of Sujandih village
सुजानडीह जंगल किनारे सगरू के खेत के पास मृत मिला हिरण।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट वनक्षेत्र से निकला एक हिरन रविवार सुजानडीह गांव के सिवान में पहुंच गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव गांव निवासी एक किसान के गेहूं के खेत में पड़ा मिला। उसपर झाड़ियां रखकर शव को छिपा दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने इसकी हत्या की है। मौके से ग्रामीणों ने कुछ लोगों को भागते हुए देखा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरन को अपने साथ सुजानडीह नर्सरी ले गई।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का सुजानडीह गांव हरदत्त नगर गिरंट वनक्षेत्र के सुजानडीह जंगल से सटा हुआ है। यहां गांव निवासी सगरू का खेत कंपार्ट संख्या तीन स्थित पौधशाला के पीछे है। रविवार दोपहर बाद पौधशाला में काम कर रहे मजदूरों को कुछ शोर सुनाई पड़ा। इसे सुनकर जब वे बाहर निकले तो उन्होंने सगरू के खेत में एक हिरन को मृत पड़ा देखा। जिसे झड़ियों से छिपाया गया था। मौके से कुछ शिकारी भागते नजर आए। इसकी सूचना मजदूरों ने हरदत्त नगर गिरंंट पुलिस को दी।
विज्ञापन

टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट शैलकांत उपाध्याय ने हिरन को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष की सूचना पर वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव के साथ पहुंचे रेंजर हरदत्त नगर गिरंट राम मिलन हिरन के शव को पौधशाला ले गए। वहीं, मामले की जानकारी के बाद एएसपी प्रवीण कुमार यादव व तहसीलदार जमुनहा विपुल सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed