{"_id":"5f92b10b8ebc3eefbb0764b1","slug":"dead-body-of-couple-found-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, इस स्थिति में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, इस स्थिति में मिले शव
Fri, 23 Oct 2020 04:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के जल्लाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह वेद (28) पुत्र लल्लू का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी पत्नी मंशा देवी का शव जमीन पर बिस्तर के ऊपर पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने मौके से विषाक्त पदार्थ की एक खाली शीशी बरामद की है। जिससे माना जा रहा है कि दंपती में आपसी विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने जहर पीकर जान दे दी और उसके बाद उसके पति ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।