{"_id":"5d8611c78ebc3e93d76c4787","slug":"dead-body-of-child-thrown-from-moving-train-recovered-mother-in-shock","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर : चलती ट्रेन से फेंके गए मासूम का शव तीन दिन बाद बरामद, मां सदमे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर : चलती ट्रेन से फेंके गए मासूम का शव तीन दिन बाद बरामद, मां सदमे में
Sat, 21 Sep 2019 05:34 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 21 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
फेंके गए बच्चे की मां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद फेंके गए डेढ़ वर्षीय मासूम का शव तीन दिन बाद शिवबाबा के निकट से शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया।
गौरतलब है कि गत बुधवार को ट्रेन की जनरल बोगी में हुए विवाद के बाद पश्चिम बंगाल निवासी महिला उमा वर्मन के डेढ़ वर्षीय पुत्र को फरक्का एक्सप्रेस से नीचे फेंक दिया गया था।
इसके बाद आरोपी बिहार निवासी कमलेश को पकड़कर यात्रियों ने जमकर पीटा था। जीआरपी केस दर्ज करने के बाद बच्चे की तलाश कटेहरी और अयोध्या जनपद के गोसाईगंज स्टेशन के बीच कर रही थी। महिला ने कटेहरी के बाद घटना होने का जिक्र किया था।
ये भी पढ़ें : युवक ने महिला से बच्चा छीन चलती ट्रेन से फेंका, जीआरपी ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
तलाशी अभियान में जीआरपी के अलावा बड़ी संख्या में सिविल पुलिसकर्मी लगाए गए थे। पुलिस टीम एक दिन पहले शुक्रवार से अकबरपुर की तरफ सर्च करते बढ़ रही थी। इस बीच आज सुबह शिवबाबा के निकट शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम पहुंच गई। परिजनों ने शव की पहचान भी कर ली। जीआरपी थाना प्रभारी नितेन्द्र शुक्ल ने शव मिलने की पुष्टि की है। शव मिलने की सूचना के बाद मां सदमे में है।