{"_id":"69485ef9e4a3ce8e7c0235cd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-in-a-hut-lucknow-news-c-13-lko1096-1526345-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 22 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट मल्हौर रोड स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास प्लॉट पर बनी झोपड़ी में शनिवार दोपहर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान समस्तीपुर (बिहार) निवासी करन पासवान (18) के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई अर्जुन पासवान के साथ चिनहट में प्लॉट पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। वह प्लॉट के बाहर नॉनवेज की दुकान चलाता था।
उसके भाई अर्जुन ने बताया कि वह कुछ दिनों से काम के सिलसिले में थोड़ी दूरी पर रह रहा था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परिचित महिला जब उसे देखने झोपड़ी में पहुंची, तो करन को रस्सी के सहारे बल्ली से लटका देखा। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि करन की किसी युवती से बातचीत होती थी। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन जमीन पर पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बीते एक वर्ष में परिवार में यह तीसरी मौत है। एक वर्ष पहले पिता बबलू का निधन हुआ था, जबकि 12 दिन पहले बुआ रानी की मौत हुई थी। अब करन की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिवार में मां संजू और एक बहन हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।