{"_id":"67a118a3fd0ebce3bb0d9ce0","slug":"dead-body-of-a-laborer-found-floating-in-the-pond-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1062559-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव
Tue, 04 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव
निगोहां। मस्तीपुर में सोमवार सुबह गांव के रमेशचंद्र (46) का शव तालाब में उतराता मिला। बड़े भाई चंद्रपाल ने बताया कि रमेश शराब के लती थे। उन्हें कम भी दिखता था। रविवार रात दस बजे वह नशे की हालत में नित्य क्रिया करने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक न लौटने पर परिजन उन्हें सुबह तलाशने निकले। तभी उन्हें रमेश का शव उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। बहलाफुसलाकर 16 वर्षीय किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को अजीज नगर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मड़ियांव का शुभम सिंह है। किशोरी के पिता ने 10 अगस्त 2024 में केस दर्ज कराया था।