{"_id":"61b7b456d990f45c2b72b076","slug":"dead-body-found-on-railway-track-lucknow-news-lko608802841","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पहले हुई थी शादी, रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह पहले हुई थी शादी, रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार को एक युवक का शव रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। सप्ताह भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
ग्राम नरहर खेड़ा मजरा सेवई निवासी आनंद यादव (24) की मोबाइल की दुकान थी। पांच दिसंबर को ही आनंद की शादी गोसाईंगंज के लक्ष्मणपुर गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। सोमवार सुबह आनंद कार लेकर घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे सुशांत गोल्फ सिटी में ही चौधरीखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर आनंद का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। रेल ट्रैक के पास आनंद की कार खड़ी मिली, जिसमें 32 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल रखा था। पुलिस ने कार व मोबाइल से आनंद की शिनाख्त कर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही आनंद परेशान था। हालांकि घरवालों ने इसकी कोई वजह नहीं बताई।
आनंद ने खुदकुशी की, हादसे का शिकार हुआ या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है? ये पता नहीं चल सका। परिवारीजनों का कहना है कि आनंद घर से कार में सवा तीन लाख रुपये लेकर निकला था लेकिन कार में केवल 32 हजार रुपये ही बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।