फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body found on railway track

एक सप्ताह पहले हुई थी शादी, रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

Tue, 14 Dec 2021 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
dead body found on railway track
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार को एक युवक का शव रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। सप्ताह भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम नरहर खेड़ा मजरा सेवई निवासी आनंद यादव (24) की मोबाइल की दुकान थी। पांच दिसंबर को ही आनंद की शादी गोसाईंगंज के लक्ष्मणपुर गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। सोमवार सुबह आनंद कार लेकर घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे सुशांत गोल्फ सिटी में ही चौधरीखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर आनंद का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। रेल ट्रैक के पास आनंद की कार खड़ी मिली, जिसमें 32 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल रखा था। पुलिस ने कार व मोबाइल से आनंद की शिनाख्त कर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही आनंद परेशान था। हालांकि घरवालों ने इसकी कोई वजह नहीं बताई।

आनंद ने खुदकुशी की, हादसे का शिकार हुआ या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है? ये पता नहीं चल सका। परिवारीजनों का कहना है कि आनंद घर से कार में सवा तीन लाख रुपये लेकर निकला था लेकिन कार में केवल 32 हजार रुपये ही बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed