फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body dug out from grave after 53 days

Lucknow News: 53 दिन बाद कब्र से खोदा गया शव

Fri, 16 Feb 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body dug out from grave after 53 days
नसीराबाद (रायबरेली)। एक व्यक्ति की मौत की सच्चाई जानने के लिए 53 दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को शव कब्र से खोदा गया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति की मौत की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी रामशंकर शर्मा (55) पीरागढ़ी नई दिल्ली एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 20 दिसंबर 2023 की रात रामशंकर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। 22 दिसंबर को परिजनों ने शव यहां लाकर गांव के बाहर मटटन नाला के किनारे दफना दिया था। मृतक की पत्नी सुमित्रा ने पति की हत्या करने का शक जताया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामला दिल्ली का होने के कारण केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

काफी दौड़भाग के बाद पत्नी ने थाना नांगलोई जिला नार्थ वेस्ट नई दिल्ली में अज्ञात लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर नांगलोई थाने की पुलिस ने जांच शुरू की थी। जिला नार्थ वेस्ट की जिला कोर्ट ने रायबरेली डीएम को शव को कब्र से खोदवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार अंकुर यादव, थानाध्यक्ष रामलखन पटेल की मौजूदगी में रामशंकर का शव कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। व्यक्ति की लड़की ममता (32), मंशा (30), योगेश (27), व शेखर (20) हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रामशंकर की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
स्मृति को भी बताई थी पूरी घटना
पति का जब शव गांव आया तो पत्नी सुमित्रा पति की मौत को संदिग्ध हालात में मानते हुए नसीराबाद थाने गई। मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पत्नी ने अमेठी में केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई। सांसद ने कहा कि दिल्ली जाओ और कंपनी के ऊपर एफआईआर कराओ। फिर सुमित्रा दिल्ली पहुंंची तो उसकी शिकायत पर जांच शुरू हुई।


पत्नी को बस से भेजा घर, रात में हो गई मौत
20 दिसंबर को मृतक रामशंकर शर्मा ने पत्नी सुमित्रा को बस में बैठाकर घर भेजा था। पत्नी घर भी नहीं पहुंची थी कि पति की मौत हो गई। वह घर पहुंची तो परिजनों ने रामशंकर की मौत की खबर दी। पत्नी का कहना है कि पति के गले पर चोट के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था। पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed