फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dd colony inspection

Lucknow News: जांच के लिए डायमंडडेरी कॉलोनी पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना,

Sat, 17 Jan 2026 05:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
dd colony inspection

विज्ञापन
अवैध कब्जे को हटवाया, सफाई कार्य हुए
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को दोबारा डायमंडडेरी कॉलोनी निरीक्षण के लिए पहुंचे। बीते शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर दिए गए निर्देशों के अनुपालन को जांचा।

लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बीते शुक्रवार को जोन एक के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सुबह औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों एवं लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। वहीं शुक्रवार को दिए गए निर्दशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को वह दोबारा डायमंडडेरी कॉलोनी पहुंचे, जहां जमीनी हकीकत जांची। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य होते हुए पाया। सफाई के अतिरिक्त अवैध कब्जे को नगर निगम ने हटवा दिया गया है। श्री खन्ना ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनवाया जाए। साथ ही जाली के माध्यम से इसकी बैरिकेटिंग भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि 20 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छता संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में अधिकारी रुचि लें, जिससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। संबंधित अधिकारी लगातार अपने क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करें और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, क्षेत्रीय पार्षद एवं स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के संयोजक सुनील मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed