फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DCP Northern returned 81 missing mobile in lucknow

जब डीसीपी ने मूंगफली विक्रेता को लौटाया खोया हुआ मोबाइल, तो खुश होकर पुलिस को दिया ये तोहफा

Mon, 20 Jan 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
DCP Northern returned 81 missing mobile in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने रविवार दोपहर एडीसीपी कार्यालय में 81 लोगों के गायब हुए मोबाइल फोन वापस किए। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन की कीमत 24 लाख रुपये है। मोबाइल वापस पाने के बाद लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत आने के बाद सर्विलांस टीम की उपनिरीक्षक अनुपम पॉल ने टीम के साथ लगन से काम किया। कम समय में ही 81 मोबाइल की लोकेशन निकाली।
विज्ञापन


इसके बाद इन मोबाइल को नोएडा, बरेली, अंबेडकरनगर, लखीमपुर, प्रतापगढ़, इटावा, सीतापुर, हरदोई, आजमगढ़, बाराबंकी और उन्नाव जिलों से बरामद किया गया। इस दौरान मूंगफली विक्रेता सुशील को भी गायब मोबाइल वापस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया सम्मानित

उसने पुलिस को बताया कि वह ठेला लगाकर मूंगफली बेचता है। दिन भर में तीन से चार सौ रुपये कमाता है। लोन पर मोबाइल लिया था। मोबाइल वापस पाने की खुशी में उसने अपनी तरफ से पुलिस को तोहफे में मूंगफली दीं। वितरण के दौरान एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव व एसीपी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे।

एक साथ 81 लोगों के कीमती मोबाइल वापस करने की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारी एडीसीपी कार्यालय महानगर पहुंचे। वहां पर डीसीपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी गाजीपुर दीपक सिंह को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed