{"_id":"6a4d67f617673f5ec603f7a3","slug":"dcm-truck-runs-over-woman-sleeping-on-footpath-lucknow-news-c-13-lko1070-1816940-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फुटपाथ पर सो रही महिला को डीसीएम ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फुटपाथ पर सो रही महिला को डीसीएम ने रौंदा
Wed, 08 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैंट इलाके में फुटपाथ पर सो रही आसमा (40) को मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कैंट के सदर कसाईबाड़ा निवासी आसमा के भाई अकरम के अनुसार, 17 साल पहले बहन का पति से तलाक हो गया था। उनकी बेटी सना की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद आसमा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं। वह अक्सर बिना बताए घर से बाहर चली जाती थीं। सोमवार सुबह भी वह बिना बताए घर से निकल गईं। वह घर के पीछे बने पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो गईं थीं। मंगलवार सुबह छह बजे सिलिंडर लदी डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। आसपास के लोगों ने घरवालों और पुलिस को जानकारी दी। हादसे के बाद आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि डीसीएम नंबर से चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।