{"_id":"6a017955b24677b48d0b3078","slug":"dcm-crashes-into-parked-bus-on-highway-in-barabanki-driver-killed-cleaner-critically-injured-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे पर खड़ी बस से टकराई डीसीएम, चालक की मौत; खलासी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे पर खड़ी बस से टकराई डीसीएम, चालक की मौत; खलासी गंभीर रूप से घायल
Mon, 11 May 2026 12:08 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 12:08 PM IST
सार
बाराबंकी में हाईवे पर खड़ी बस से डीसीएम टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार रात एक डीसीएम खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली के पास हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि रविवार रात करीब 12 बजे बस अचानक खराब हो गई। चालक अमित कुमार (35) तकनीकी खामी पता करने के लिए बस के नीचे गए थे। इसी बीच फैजाबाद की ओर से पानी की बोतल लेकर आ रही डीसीएम, बस से टकरा गई। हादसे में चालक अमित कुमार की मौत हो गई। परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सफदरगंज पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन